आज वर्धमान नगर से निकलेगी अंतिम यात्रा
राजनांदगांव। वर्धमान नगर निवासी एवं स्वर्गीय भंवर लाल जी चोपड़ा के सुपुत्र, ज्ञान ज्वेलर्स के ऋषभ एवं प्रणय (पन्नू) चोपड़ा के चाचा संतोष चोपड़ा का 11 अगस्त 2025 की रात लगभग 10:15 बजे रायपुर में 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
उनकी अंतिम यात्रा आज 12 अगस्त को शाम 4 बजे वर्धमान नगर कम्युनिटी हाल के सामने स्थित निवास स्थान से मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।