मुख्य अतिथि सुनील अग्रवाल बोले – निरंतर 9 वर्षों से आयोजन, करमठता का परिणाम
10 दिनों का होगा आयोजन – कांत अग्रवाल
राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर का सबसे भव्य सांस्कृतिक आयोजन संस्कारधानी गरबा उत्सव 2025 का भूमि पूजन कार्यक्रम 28 अगस्त को संपन्न हुआ। यह आयोजन लखोली नाका, मठपारा रोड स्थित शिवनाथ वाटिका में शाम 4:30 बजे से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और समिति सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील अग्रवाल ने इस गरिमामयी अवसर पर कहा, “पिछले 9 वर्षों से निरंतर इस आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित करना समिति के सदस्यों की मेहनत और लगन का परिणाम है। किसी भी कार्य को आरंभ करना सरल होता है, लेकिन उसे वर्षों तक बनाए रखना कठिन है। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को संजोता है, बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। इस वर्ष भी यह आयोजन सांस्कृतिक गरिमा के साथ भव्य रूप में संपन्न हो, मेरी शुभकामनाएं समिति को हैं।”

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में शरद अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सचिन अग्रहरि, अमित जैन और अनुराग अग्रवाल, हरिनारायण अग्रवाल, राजेश चोपड़ा उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।

10 दिनों का होगा आयोजन – कांत अग्रवाल
अध्यक्ष कांत अग्रवाल ने जानकारी दी कि, “इस आयोजन की शुरुआत वर्ष 2016 में कुछ युवाओं द्वारा की गई थी। प्रारंभ में यह आयोजन 5-6 लोगों के सहयोग से शुरू हुआ था और आज यह एक सशक्त टीम वर्क के साथ भव्य रूप में सामने आ रहा है। इस बार छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े म्यूजिकल बैंड ‘काफिला ‘ को आमंत्रित किया गया है, जो अपनी प्रस्तुति से गरबा उत्सव को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।”

उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष नवरात्रि 10 दिनों की होगी और केवल पारंपरिक वेशभूषा में ही गरबा करने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, “यह आयोजन केवल हमारी समिति का नहीं, बल्कि पूरे राजनांदगांव शहर का है। यह माता रानी की कृपा और राजनांदगांव की जनता के सहयोग का ही परिणाम है कि यह उत्सव साल दर साल और भव्य होता जा रहा है।”
गौरतलब हो कि इस आयोजन में गरबा उत्सव 2025 के प्रमुख प्रायोजक एवं सहयोगी टाइटल प्रायोजक : सन ग्रुप – सुनील अग्रवाल, सह-प्रायोजक : वारू प्लाईवुड्स – अमित वारू , पार्वती ज्वेलर्स – धैर्य सोनी, पावर्ड बाय : शाइन स्किन – डॉक्टर अनिमेष गांधी एवं डॉक्टर सुगंधा गांधी , सपोर्टेड बाय : सौभाग्य कलेक्शन – सागर कोचर, सह-आयोजक : अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन (ए.बी.वाई.ए.एस.), को-पावर्ड बाय : त्रिपदा ग्रुप – अभिषेक ठक्कर , फूड पार्टनर : गोयल कैटरिंग – संतोष अग्रवाल जी, लाउंज पार्टनर : महावीर ग्रुप – विकास बोहरा है.
यह भी पढे: राजनांदगांव : बस में सफर कर रही महिला का सोना और पैसा चुराने वाली महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार…