आयोजन समिति का हुआ गठन
राजनांदगांव। शहर का भव्य संस्कारधानी गरबा उत्सव 2025 का भूमि पूजन कार्यक्रम 28 अगस्त को लखोली नाका मठपारा रोड स्थित शिवनाथ वाटिका राजनांदगांव में शाम 4:30 बजे से आयोजित होगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील अग्रवाल होंगे एवं विशिष्ट अतिथियों में शरद अग्रवाल, सचिन अग्रहरि, अमित जैन और अनुराग अग्रवाल शामिल रहेंगे।
आयोजन समिति का हुआ गठन
गौरतलब हो कि यह संस्कारधानी गरबा उत्सव आयोजन का 9वाँ वर्ष है। इस वर्ष आयोजन समिति का गठन किया गया है जिसमें अध्यक्ष कांत अग्रवाल, सचिव दिव्यांश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अवंत अग्रवाल, उपाध्यक्ष सौरभ कांकरिया, कार्यकारणी सदस्य प्रियेश जैन, राहुल चोपड़ा, शुभम जैन, संकल्प कन्नौजे , कृष्ण लोहिया, नमन पोद्दार, वैभव अग्रवाल, केतन चोरड़िया, विनायक जोशी, अर्पित अग्रवाल शामिल है।
उक्त आयोजन के आयोजक संस्कारधानी गरबा उत्सव समिति और सह आयोजक अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन होंगे। आयोजन समिति ने बताया कि गरबा उत्सव में कई नए आकर्षण होंगे, जो इसे और विशेष बनाएंगे। समिति ने कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
यह भी पढे: Rajnandgaon: गणेश पंडाल में उठाईगिरी, 65 हजार रुपये लेकर फरार हुए चोर