राजनांदगांव। जिले के राजस्व विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए कलेक्टर कार्यालय, भू-अभिलेख शाखा द्वारा 25 राजस्व निरीक्षकों (Revenue Inspectors) का तबादला किया गया है। यह फेरबदल विभागीय आवश्यकताओं और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सभी निरीक्षकों को नए क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादले की यह सूची कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी की गई है, जिसमें अलग-अलग तहसीलों में पदस्थापना की गई है।

