Pranav Sharma
राजनांदगांव की जनता और बजरंग दल के विरोध के बाद छत्तीसगढ़ टूर पूरी तरह रद्द, प्रणव शर्मा ने मांगी माफी

राजनांदगांव के ऑडिटोरियम में आयोजित यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर,स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणव शर्मा का कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया जब मंच पर अश्लीलता देखने को मिली। इस पर बजरंग दल ने तीव्र विरोध जताया और आयोजन स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख आयोजकों को कार्यक्रम बीच में ही बंद करना पड़ा।
Rajnandgaon: Pranav Sharma के कार्यक्रम में अश्लीलता पर बजरंग दल का विरोध, राजनांदगांव में शो हुआ बंद
इसके बाद प्रणव शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से राजनांदगांव की जनता से माफी मांगी और पूरे छत्तीसगढ़ टूर को रद्द करने की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि रायपुर, दुर्ग, धमतरी, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, कांकेर और कोंडागांव में होने वाले सभी कार्यक्रम अब निरस्त कर दिए गए हैं और टिकट की राशि 5 से 7 दिनों में रिफंड कर दी जाएगी।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि संस्कारधानी जैसे शहर में अश्लीलता का सार्वजनिक प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता ने भी विरोध को उचित ठहराते हुए आयोजकों के रवैये पर नाराज़गी जताई।