टोयोटा मोटर्स ने अपनी लग्ज़री सेडान Toyota Camry का नया Sprint Edition भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है। यह एडिशन Camry के टॉप-एंड वेरिएंट पर आधारित है और इसे खासतौर पर स्टाइल-लवर्स और प्रीमियम कार खरीदारों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Toyota Camry Sprint Edition की कीमत
भारत में Camry पहले से ही करीब ₹48.5 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर मिलती है। लेकिन इसका Sprint Edition लगभग ₹50,000 महंगा है।
डिजाइन और कलर ऑप्शन
स्प्रिंट एडिशन को और भी ज्यादा स्पोर्टी बनाने के लिए इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।
- इसमें 5 शानदार ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जिनमें हर कलर को मैट ब्लैक फिनिश के साथ पेश किया गया है।
- इमोशनल रेड + मैट ब्लैक
- प्लैटिनम व्हाइट पर्ल + मैट ब्लैक
- सीमेंट ग्रे + मैट ब्लैक
- प्रीशियस मेटल + मैट ब्लैक
- डार्क ब्लू मेटैलिक + मैट ब्लैक
- इसके अलावा, बोनट, रूफ और ट्रंक पर ब्लैक-आउट टेप,
- मैट ब्लैक अलॉय व्हील्स,
- और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स किट (फ्रंट बॉडी किट, रियर बॉडी किट और स्पॉइलर) भी दी गई है।
कुल मिलाकर इसका लुक पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम नजर आता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Camry Sprint Edition में वही दमदार इंजन दिया गया है जो रेगुलर मॉडल में मिलता है –
- 2.5L हाइब्रिड इंजन,
- जो 230 PS की पावर देता है।
- इसमें Eco, Normal और Sports ड्राइविंग मोड मौजूद हैं।
कंपनी का दावा है कि यह कार 25.49 kmpl तक का माइलेज दे सकती है। इसमें सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम है, यानी इसे चार्ज करने की झंझट नहीं है।
फीचर्स और सेफ्टी
Camry हमेशा से ही अपने हाई-टेक फीचर्स और सेफ्टी के लिए जानी जाती है। Sprint Edition में भी वही प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं –
- 9 एयरबैग्स
- ADAS (Advanced Driver Assistance System)
- 360-डिग्री कैमरा
- HUD (हेड-अप डिस्प्ले)
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
- 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट विद मेमोरी फंक्शन
- डोर वार्निंग लैंप्स और एंबिएंट लाइटिंग