शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित उर्वरक निरीक्षकों को कर सकेंगे सूचित
खरीफ सीजन 2021 मे कृषकों को आवश्यकतानुसार रसायनिक उर्वरक की आपूर्ति निर्धारित दर पर कराए जाने के लिए जिला, विकासखण्ड स्तर पर उर्वरक नियंत्रण कक्ष की स्थापना किया गया है। इसके लिए अधिकारी, कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है।
जिला अनुज्ञापन अधिकारी (उर्वरक) एवं उपसंचालक कृषि ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के लिए वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री एस.एल. सोनवानी (+91-6261463541) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह सहायक ग्रेड-03 श्री तरूण राजपुत (+91-9329602573) को सहायक, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री एमएम जमरे (+91-9753611212) नोडल अधिकारी विकासखंड कवर्धा, श्री एन एल मरकाम (+91-9993744078) को नोडल अधिकारी विकासखंड बोड़ला, श्री एस सी प्रसाद (+91-9589997774) नोडल अधिकारी विकासखंड पंडरिया और श्री एस के साहू (+91-7987211407) को नोडल अधिकारी विकासखंड सहसपुर लोहारा की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि अधिकारी, कर्मचारी कृषकों से उर्वरक विक्रय के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत (यथा-अधिक दाम पर उर्वरक विक्रय, बिल प्रदाय न करना) प्राप्त होने पर संबंधित उर्वरक निरीक्षकों को सूचित कर सकेंगे।