
कोटा जिले में छत्तीसगढ़ की एक बेटी का अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक युवती पढ़ाई करने के लिए कोटा गई थी। यहां युवती हॉस्टल में रहकर 12वीं की पढ़ाई और NEET की तयारी कर रही थी। युवती पिछले तीन दिनों से लापता थी जिसके बाद बुधवार रात को पुलिस ने युवती का शव कोटा डैम के जंगल से बरामद किया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने गुजरात के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के यदुनंदननगर की रहने वाली छात्रा मेडिकल की तैयारी करने के लिए राजस्थान के कोटा गई थी। उसके पिता ने 25 अप्रैल को कोटा के न्यू राजीव गांधी नगर स्थित हॉस्टल में रहने की व्यवस्था की थी और एलन इंस्टीट्यूट में दाखिला दिलाया था। छात्रा 6 जून को हॉस्टल से कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी। छात्रा कोचिंग भी गई थी, लेकिन हॉस्टल नहीं लौटी। हॉस्टल के वार्डन ने युवती के लापता होने की जानकारी उसके परिजनों को दी। इसके बाद जवाहर नगर थाने में सूचना दी।

लड़की और लड़के को रावतभाटा रोड पर बोराबास और जवाहर सागर के जंगल में जाते हुए देखा गया था. बाद में लड़का बाइक टैक्सी को लेकर सीधा नयापुरा पहुंचा और वहां से अहमदाबाद का टिकट लेकर रवाना हो गया. पुलिस को लड़के के बारे में पूरी जानकारी मिल गई है. उसने रेंटल की बाइक टैक्सी ली थी, उसके मालिक को ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड जमा कराया था. आधार कार्ड के अनुसार लड़का बालिग बताया जा रहा
नाबालिग लड़की के गायब होने पर पुलिस अपहरण की आशंका से जांच में जुट गई थी। उसके मोबाइल का लास्ट लोकेशन रावतभाटा में जवाहर सागर डैम के पास मिली थी। पास ही जंगल भी है। लिहाजा, पुलिस के साथ परिजन देर शाम तक जंगल में उसकी तलाश कर रहे थे। तभी पुलिस ने बुधवार की देर रात जंगल से छात्रा की लाश को बरामद किया।
छात्रा से मिलने गुजरात से आया था युवक
जिस कोचिंग छात्रा आलिया की हत्या की गई है, वो पिछले कुछ समय से गुजरात निवासी एक युवक के संपर्क में थी. प्रथम दृष्टया दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से होना सामने आया है. पड़ताल में सामने आया है कि युवक 4 जून को गुजरात से कोटा आया था. वो 5 जून को छात्रा के संपर्क में आया और दोनों घूमने के लिए कोटा डैम की तरफ गए थे. उसके बाद से छात्रा लापता थी. लेकिन, युवक ने न तो पुलिस से संपर्क किया और न छात्रा के परिजनों को कुछ बताया. पुलिस को शक है कि छात्रा की हत्या, इसी युवक ने की है. पुलिस जांच में सामने आया कि युवक गुजरात फरार हो गया है. बुधवार रात को कोटा पुलिस की टीमें गुजरात के लिए रवाना हो गई हैं.
ऑनलाइन गेम के जरिये गुजरात के युवक से हुई दोस्ती
बताया जा रहा है कि छात्रा जब बिलासपुर में थी, तब मोबाइल में ऑनलाइन गेम खेलती थी। उसी से करीब साल भर पहले गुजरात के रहने वाले युवक से उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद से इंस्टाग्राम में दोनों आपस में चैट करने लगे। युवक 4 जून को गुजरात से कोटा आया था, जहां वह छात्रा से मिला। इसके बाद 6 जून को दोनों घूमने के लिए कोटा डेम की तरफ गए थे। इसके बाद छात्रा वापस नहीं लौटी और युवक का भी कुछ पता नहीं चला। सीसीटीवी में फुटेज में दोनों आखिरी बार साथ दिखे थे। छात्रा का शव मिलने के बाद पुलिस ने युवक को गांधीनगर से हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही इस मामले का खुलासा होगा।