गुजरात में पहले चरण की वोटिंग के लिए अब एक हफ्ते का समय बचा है। एक दिसंबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होना है और आठ दिसंबर को मालूम चलेगा कि क्या गुजरात की सत्ता पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहेगा या फिर कांग्रेस और आम में से कोई एक बाजी मार लेगा। इसके पहले चुनाव प्रचार के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। एक-दूसरे पर बयानबाजी भी तेज हो गई है। बड़े नेता चुनावी रैलियां करने लगे हैं। आइए जानते हैं चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…भाजपा उम्मीदवार का पलटवारकुटियाना से सपा उम्मीदवार कांधल जडेजा के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं ढेलिबेन ओदेदारा ने भी कांधल पर पलटवार किया है। ढेलिबेन ने कहा, मेरे पास सपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने की हिम्मत है। मैं बड़े अंतर से चुनाव जीत जाऊंगी। कुटियाना के वोटर्स मुझे जानते हैं और मेरा सम्मान करते हैं। मैं गरीबों और अन्य लोगों की सेवा करती हूं। पूरा विश्वास है कि लोग मुझे वोट करेंगे।मोदी बोले- गुजरात में रिकॉर्ड मतदान होगाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार गुजरात चुनाव में रिकॉर्ड मतदान होगा। खासतौर पर युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले यंग वोटर्स ज्यादा अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बता दें कि जामनगर शाही परिवार के वंशज जाम साहब शत्रुशल्या सिंहजी ने सोमवार को डिप्टी कलेक्टर और अन्य चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में अपने आवास पर मतदान किया। इसके बाद मोदी की यह टिप्पणी आई है। मोदी ने गुजरात में पत्र सूचना कार्यालय के एक ट्वीट को टैग करते हुए कहा, ‘मैं जाम साहब श्री शत्रुसल्यासिंहजी की लोकतंत्र के त्योहार के प्रति इस उल्लेखनीय जुनून के लिए सराहना करता हूं।’सपा उम्मीदवार का बड़ा दावागुजरात चुनाव में इस बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भी मैदान में हैं। कुटियाना से सपा उम्मीदवार कांधल जडेजा ने कहा, ‘जब मैं 2012 में यहां एनसीपी लेकर आया था, तब किसी को इसके बारे में पता नहीं था। मैंने दो बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। लोगों ने मेरे नाम पर वोट किया। मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया, अन्य नेताओं ने भी पार्टी छोड़ दी। अब गुजरात में एनसीपी खत्म हो गई है। मैं अब साइकिल पर आ गया हूं।’सवाल पूछा गया कि आपको लोग प्यार से वोट देते हैं या डर के चलते तो कांधल ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘अगर आपने यही सवाल मुझसे 80 और 90 के दौर में पूछा होता तो मैं जरूर कहता कि ये डर के चलते है। तब बैलेट पेपर से वोट होते थे। अब ईवीएम है। लोग मेरे काम की वजह से मुझे वोट देते हैं।’ ओवैसी की गोधरा में रैलीएआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी आज चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार ओवैसी गोधरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। यही वह गोधरा है, जहां दंबे भड़के थे। हरभजन सिंह का रोड शोआम आदमी पार्टी से राज्यसभा के सांसद हरभजन सिंह भी पार्टी प्रत्याशी के लिए आज चुनाव प्रचार करेंगे। गुजरात के बायड में आज रोड शो और सभा करेंगे। इसके बाद उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी।गुजरात का गांव, जहां वोट न डालने पर लगता है जुर्मानागुजरात के राजकोट जिले में एक गांव है राजसमढियाल। इस गांव में राजनीतिक पार्टियों के गांव में प्रचार करने पर मनाही है। इसलिए ताकि गांव का वातावरण प्रदूषित न हो, माहौल न खराब हो। लोगों में राजनीतिक द्वेष न फैले। यही नहीं, गांव के सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसलिए भी नियम बनाया गया है। अगर कोई मतदाता यहां अपना वोट नहीं डालता तो उस पर 51 रुपयों का जुर्माना लगाया जाता है। इस गांव के सरपंच अशोक भाई वाघेरा कहते हैं, ‘हमारे पूर्व सरपंच हरदेव सिंह जडे़जा के समय से अमित शाह की कई रैलियांआज गृहमंत्री अमित शाह गुजरात में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह आज राजकोट के जशदन, सुरेंद्रनगर के पाटडी और बारडोली के सूरत में सभा करेंगे।ही यहां चुनाव प्रचार की मनाही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस गांव के निवासी मानते हैं कि इस तरह माहौल खराब होगा।पीएम मोदी आज से फिर दो दिन के गुजरात दौरे परप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वह कई जिलों में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। आज प्रधानमंत्री पाटीदारों के गढ़ और पाटीदार आंदोलन का केंद्र कहे जाने वाले मेहसाणा में एक रैली को संबोधित करेंगे।मोदी बोले- इस बार रिकॉर्ड मतदान होगा, युवाओं की भागीदारी होगी अहमबिस्वा बोले- हिंदू एक शादी करते हैं तो दूसरे धर्म के लोग क्यों नहीं?गुजरात चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने में जुटे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने समान नागरिक संहिता का मुद्दा छेड़ दिया है। गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर हिंदू एक शादी करता है, तो दूसरे धर्मों के लोगों को भी एक ही शादी करनी पड़ेगी। देश में समान नागरिक संहिता कानून बनना ही चाहिए। एक व्यक्ति 2-3 शादी कर लेता है। आखिर तुम 2-3 शादी क्यों करोगे? देश में जब हिंदू एक शादी करता है, तो बाकि के धर्मों को भी एक ही शादी करनी चाहिए।