गौरवपथ में पलटी कार: विधायक ने घायल को भिजवाया अस्पताल
दुर्ग। सोमवार की रात 8 बजे एक सफेद स्वीफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई घटना गौरव पथ स्थित शासकीय आदर्श स्कूल के सामने की है, जहां हादसे में चालक को चोटे आने से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त हालत में बुरी तरह स्विफ्ट कार का सामने का हिस्सा हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक अरुण वोरा मौके पर पहुंचकर घायल कार चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करवाई. वही जानकारी मिलते हीपुलिस की टीम भी पहुंच गई। विधायक अरुण वोरा ने घटना को लेकर कलेक्टर और एसपी से गौरव पथ पर व्यवस्था बनाने कहा हैं।
हादसे का कारण सड़क पर फैले मिट्टी को बताया जा रहा है।