मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य व्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत जिले में प्रस्तावित दौरे को ध्यान कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने बुनियादी तैयारियों पर चर्चा की। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक मे मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उनकी सुरक्षा और बुनियादी तैयारियों के तहत पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था, हेली पैड, सभा स्थल एवं चौपाल के लिए आवश्यक व्यवस्था, आपात चिकित्सा व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीसी एक्का, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेंद्र सिंह एवं आनंदरूप तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री पुष्पेंद्र शर्मा एवं श्री देव सिंह उईके, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अशोक वाडेगावकर, जनपद सीईओ श्रीमती इंदिरा मिश्रा, श्री यशपाल सिंह एवं डॉ राहुल गौतम सहित सभी थाना प्रभारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।