*बिना खाद दिये सेवा सहकारी समिति किसानों को कर्जे पटाने पर कर रहा है मजबूर*
राजनांदगांव/मोहला – नरसिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य विधानसभा क्षेत्र मोहला -मानपुर के साथ भरे तिहार में 20 से 24 किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला के समक्ष उपस्थित होकर अपने ऊपर हो रहे मानसिक दबाव से मुक्ती की गोहार लगाई, किसानों का कहना था कि बिना वर्मी कम्पोस्ट खाद लिए भी कर्ज की बोझ में किसानों को डाल दिया गया है जिसके कारण कई किसानों भाईयों ने तो फसल बीमा नहीं होगा करके सेवा सहकारी समिति द्वारा कहे जाने पर किसान भाईयों द्वारा कर्ज कि राशी तक जमा कर दिया है किसानो को भय दिखाया जा रहा है, क्योंकि किसानों का पर्ची जनवरी 2022 को ही वर्मी कम्पोस्ट खाद कि पर्ची काट दिया गया है, जिसके कारण उनके खाते में कर्ज दिखा रहा है, जबकी जनवरी 2022 में पर्ची कटे आज 07 माह हो गया है जिसके ऐवेज में अब तक रत्तीभर खाद ना मिलने के कारण किसान परेशान है, कई किसान भाइयों का सूचीबद्ध सेवा सहकारी समिति में राशि सहित नाम है जिसमें रामकुवंर /देवीलाल ग्राम रेगाकटेरा 3000, कथा राम/ सुकलाल ग्राम लमती 3000, सोनसाय/सगुन ग्राम लमती 3000, खेदीबाई / सुकालू ग्राम देवरसुर, 3000, जगन्नाथ/कचरूराम ग्राम पउरखेड़ा 3000, पुनित/भागवत प्रसाद ग्राम जिर्राटोला 3600, मानसाय/सगनू ग्राम लमती 6000, सरस्वती/छेदीराम ग्राम गुहाटोला 6000, मोहनलाल/सगनूराम ग्राम लमती 600, नवल सिंह पटेल/ रामसेवक देवरसुर 6900, कल्याण सिंह/सुकलाल देवरसुर 6900, रमिला बाई/नोमजी ग्राम देवरसुर 12000, जगदीश जैके सिंह देवरसुर 15000, जबकि लगभग 145 किसानों भाईयो के बकायदार सूची में नाम सेवा सहकारी समिति है जिसमें कुल वसुली कि जाने वाली राशि लगभग 134140.00 लाखों में है लिखे कर्ज को देखते हुए कई किसान भाईयों ने तो फसल बिमा नहीं हो पायेगा करके लगभग 50 की संख्या में कर्ज की राशि जमा कर दिये है जिसका सेवा सहकारी समिति द्वारा राशि प्राप्त किया गया करके किसानों को रशीद दिया गया है। जिस रसीद को पकड़े आफिसो के चक्कर काट रहे ।
*अंधेर नगरी चौपट राजा*
नरसिंह भंडारी ने आगे कहा कि कांग्रेस शासन काल में किसानों के साथ हो रहे मनमानी के पर स्थानीय विधायक क्यों चुप रहते हैं जवाब तो देना ही होगा, जैसे पुर्व में कानून व्यवस्था के खिलाफ चक्का जाम में उतरे थे तो किसानों कि पीड़ा पर क्षेत्रीय विधायक क्यों मौन है, विधायक महोदय को जवाब देना होगा किसानों को। नरसिंह भंडारी जी ने आगे कहा कि किसानों को मानसिक क्षति कांग्रेस शासन प्रशासन मिलकर बार बार कर रहे है , किसनो के साथ अन्याय नहीं रुक रहा है, यदि किसानों की समस्या का समाधान जल्द जल्द नहीं होगा तो सड़क कि लड़ाई पिड़ित किसानों के साथ मिलकर लड़ा जावेगा। प्रमुख रूप से सुखनंदन, मंगतू राम,नीलांबर रावटे, बसंत लाल, दुलार सिंह, घनश्याम सिंह,नवल सिंह, मोहनलाल ,कल्याण सिंह, झुमुक लाल, कथा राम, जगदीश नेताम,रमेश कुमार, दशरथ लाल, ईश्वरलाल, विष्णु राम अन्य किसान भाईयों की गरिमामय उपस्थिति रही।