रायपुर: बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर चर्चा हुई है। दूसरी सूची के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी के दौरे के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। अटकलें हैं कि एमपी की तरह बीजेपी यहां भी बड़े चेहरों को मैदान में उतारेगी। इसे लेकर ब्लू प्रिंट तैयार है। पीएम मोदी के दौरे पर प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ में बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 28 प्रत्याशियों के नाम आ सकते हैं। इन 28 सीटों में यह भी बातें सामने आ रही है कि बीजेपी तीन सांसदों को छत्तीसगढ़ के चुनावी मैदान में बतौर प्रत्याशी उतार सकती है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी अपनी दूसरी लिस्ट में जिन 28 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने जा रही है। इसमें राजनांदगांव से डा. रमन सिंह, लोरमी से अरुण साव, धरसीवां से अनुज शर्मा और बसना से संपत अग्रवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है।
रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह शामिल थे। बैठक में छत्तीसगढ़ से अरुण साव डॉक्टर रमन सिंह नारायण चंदेल जैसे नेता शरीक हुए ।
बताया जा रहा है कि उनमें वह सीटें हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी साल 2018 के विधानसभा के चुनाव में बड़े अंतर से हारी है। इसमें वह भी सीटें हैं जिसे बीजेपी अब तक जीत नहीं पाई है। यह भी माना जा रहा है कि सूची में अंबिकापुर, पत्थलगांव और सीतापुर जैसी सीटें भी शामिल की जाएगी। इसके साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ में कवर्धा जैसी सीटों को भी शामिल किए जाने की भी खबरें तेज है।
इसके साथी इन सीटों में छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी में पुराने चेहरों को भी प्रत्याशी के रूप में उतरने के संकेत मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की दूसरी लिस्ट को लेकर यह भी चर्चा है कि कम से कम दो सांसद और अधिकतम तीन सांसद को प्रत्याशी बनाकर विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरा जा सकता है।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अपनी पहली सूची में ही एक सांसद को मौका दिया था। सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन विधानसभा से सांसद विजय बघेल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बताया जा रहा है कि दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब नाम तय किए जा रहे थे तो केंद्रीय नेताओं को प्रत्याशियों की तस्वीर दिखाई गई। उनका पूरा बायोडाटा दिखाया गया। उनकी छवि के बारे में जानकारी दी गई। समाज में उनका कितना असर है, इसके इस बारे में भी बताया गया। क्यों वह जीतने वाले कैंडिडेट साबित हो सकते हैं, इसके हर पहलू को राष्ट्रीय नेताओं को समझाया गया।
छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर को चुनाव लड़ाया जाएगा। बाकायदा उनके नाम को दिल्ली में हुई बैठक में तय कर लिया गया है। ननकी राम कंवर को रामपुर की सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।
कयास लगाए जा रहे हैं कि 48 घंटे के अंदर बीजेपी की दूसरी सूची आ जाएगी। बीजेपी की दूसरी लिस्ट को लेकर पहले ही छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद का इशारा कर दिया था। वहीं, उन्होंने कांग्रेस की लिस्ट को लेकर जबरदस्त व्यंग भी कसा है।
2018 तक 15 सालों तक सत्ता में रही भारतीय जनता पार्टी 15 सीटों पर सिमट गई । इसे लेकर एक बड़ी रणनीति भाजपा ने तैयार की है ताकि दोबारा सत्ता हासिल हो सके। पिछली गलतियों से सबक लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नई लिस्ट तैयार की है मंशा यही है कि छत्तीसगढ़ में कमल खिल सके।
डोगरगांव से भरत वर्मा,
कोंडागांव से लता उसेन्डी
