रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित में की शिकायत
छुरिया- नगर पंचायत का चुनाव परिणाम आने के बाद अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी भोजवानी साहू सहित गोंड़वाना गणतंत्र के पार्षद पद के प्रत्याशी एवं एक निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव परिणाम को लेकर आपत्ति दर्ज रिटर्निंगऑफिसर के समक्ष की है । उनका आरोप है कि उन्हें स्ट््रांग रूम की सीसी फुटेज एवं वार्ड नं. 1 से 15 का पुनर्मतगणना कराया जाये । जिस पर रिटर्निंग ऑफिसर आकांक्षा साहू ने अभ्यर्थी का आवेदन निराधार एवं अयुक्तियुक्त होने पर पुनर्मतगणना के आवेदन को खारिज किया ।