छुरिया- आगामी नगरीय निकाय तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने जिला प्रशासन एवं पुलिस ने आज शाम नगर में फ्लेग मार्च निकाला । जिसमें रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार आकांक्षा साहू, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सीएमओ अजय सिंह, नायब तहसीलदार विजय साहू, छुरिया थाना प्रभारी संतोष भूआर्य, जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी के जवानों ने शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए नगर के प्रमुख मार्गों में फ्लेग मार्च निकाला ।
