जगदलपुर बस्तर जिले में राज्य महिला आयोग द्वारा शुक्रवार 16 सितम्बर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट के प्रेरणा कक्ष में जन सुनवाई की जाएगी। जन-सुनवाई में राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक एवं राज्य महिला आयोग के दो सदस्यगण उपस्थित रहेंगे। पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आयोग के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।