/ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार युवा आयोग अध्यक्ष जीतेन्द्र मुदलियार जी के मार्गदर्शन में राजनांदगांव शहर जिला अध्यक्ष गुरभेज सिंह माखीजा के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न स्व. राजीव गांधी जी का 32 वां बलिदान दिवस आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम स्व. राजीव गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया। तत्पश्चात

गुरभेज सिंह माखीजा अध्यक्ष युवा कांग्रेस के द्वारा भारत-रत्न स्व. राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें.गुरभेज सिंह माखीजा , रविंद्र यादव ,प्रिंस कंग ,मितलेश लहरे , पवन खाती ,अमित ,गौतम , राहुल , अभिषेक ,दीपेश ,कमलेश ,संजीव ,छत्रपाल ,नीरज , युवराज , सुयश , आयुष एवं अनेक युवाओ द्वारा रक्तदान कर स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दिया गया।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा मनाया जा रहा है | इस कार्यक्रम को यादगार बनाने रक्तदान शिविर का कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई | |गुरभेज सिंह माखीजा ने स्व. राजीव गांधी जी को आधुनिक भारत का निर्माता बताया और उनके बताए गए रास्ते पर चलने की अपील की |