गैंदाटोला समीपस्थ ग्राम जोशीलमती में 2 अप्रैल को सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सत्यम ब्लड ग्रुप एवं समस्त ग्रामवासियो के तत्वाधान में सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि रमेश साहू समाज सेवी दुर्ग, ललित साव समाज सेवी भिलाई ,विशेष अतिथि हेमंत साहू समाज सेवी भिलाई, विशिष्ट अतिथि घासी राम साहू समाजसेवी, पप्पू महाराज चिरचारी कला, हिरेंद्र साहू समाजसेवी ग्राम खोराटोला, पंचराम साहू समाजसेवी, द्वारका प्रसाद ,लखन साहू के आतिथ्य में किया जाएगा। मानव सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों रक्तवीर को सम्मानित किया जाएगा।सत्यम ब्लड ग्रुप संयोजक चित्रांगन साहू, सहसंयोजक विवेकानंद साहू, रामदेव चंद्रवंशी ,सचिव प्रेम कुमार साहू ,गोपाल साहू ,सह सचिव सोहेन्द्र् साहू खोराटोला, नरेश कुमार साहू बेलरगोंदी, सलाहकार कोमल साहू गर्रापार , कोषाध्यक्ष भूपेंद्र साहू ,कोमल साहू खोराटोला, मीडिया प्रभारी सचिव मंच संचालक समिति राजेश साहू ,मोहन साहू, नेहरू साहू, प्रकाश साहू, गुलशन निषाद, गोवर्धन साहू ,नकुल साहू, रामाधार साहू सहित अन्य लोग ने कार्यक्रम की व्यापक तैयारी में जुट गए हैं।