समय-सीमा की बैठक संपन्न
दंतेवाड़ा, 21 अप्रैल 2022
कलेक्टर श्री दीपक सोनी की अध्यक्षता में डंकिनी सभा कक्ष में समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समय सीमा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। पूनामाड़ाकाल सेल के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई व लंबित आवेदनों को त्वरित गति से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। श्री सोनी ने छिंदनार शिविर मे प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने को कहा। बैठक में कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्रतानुसार हितग्राहियों को लाभान्वित करने को कहा। राजस्व पखवाड़ा से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी जानकारी ली गयी। नव निर्मित बारसूर तहसील के गठन पश्चात प्राप्त हो रहे आवेदनों और निराकरण की जानकारी ली गयी। साथ ही तहसील में सुचारू रूप से कार्यों का सम्पादन करने को कहा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेन्द्र ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
जनदर्शन में कलेक्टर एवं एसपी हुए आमजनों की समस्याएं से अवगत जिला मुख्यालय में प्रति सप्ताह आयोजित समय सीमा की बैठक के पश्चात जनदर्शन में आम नागरिकों ने कलेक्टर श्री दीपक सोनी एवं एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी से भेंट कर उन्हें अपनी समस्या और मांगों से अवगत कराया। आवेदकों ने अपने-अपने आवेदन सौंपे। इस दौरान जनदर्शन में आये हुए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों के संबंध में आवेदन सौंपे। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये आमजनों की समस्याओं एवं मांगो को गंभीरता पूर्वक सुन कर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।