एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह की तीन छात्राएं हुईं राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित धमतरी 07 दिसम्बर 2022एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 का आयोजन आगामी 18 से 22 दिसम्बर तक आंध्रप्रदेश के गुन्टूर स्थित आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय में किया जाएगा। प्राचार्य, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पथर्रीडीह से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए पथर्रीडीह की छात्राओं का चयन हुआ है। इनमें कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कुमारी जे.प्राची ठाकुर का चयन कबड्डी तथा कुमारी सानिया और कुमारी झरना का चयन व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है