शाहजहांपुर में पिता ने बेटी की शादी में दहेज की मांग पूरी करने के लिए खेत बेचा तो इससे आहत होकर कांट थाना क्षेत्र के गांव पिपरोला निवासी सुमन (18) ने फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक खेत बेचकर शादी करने पर सुमन ने अपने पिता चित्रपाल से नाराज थी।
चित्रपाल के पास साढ़े 11 बीघा जमीन है। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी सुमन की शादी के लिए चित्रपाल रिश्ता देख रहे थे। एक लड़का उन्हें पसंद आया था, पर उसने दो लाख रुपयों की मांग की थी।रात में किसी वक्त फंदा लगाकर दी जान चित्रपाल ने खेत बेचकर सुमन की शादी करने का मन बना लिया था। इस पर सुमन ने आपत्ति की थी। रविवार रात खाना खाने के बाद सभी सो गए। रात में सुमन ने कमरा बंद कर फंदे पर लटककर जान दे दी।सुबह परिजनों के जागने पर कमरे के अंदर शव लटका मिला। पुलिस ने शव उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के फूफा सत्यपाल ने बताया कि सुमन शादी के लिए खेत की बिक्री को लेकर तैयार नहीं थी।खेत बिक गया तो भाइयों को करनी पड़ेगी मजदूरीसुमन अपने तीन भाइयों मुकेश, कृष्णा और रितिक के भविष्य को लेकर चिंतित थी। उसका कहना था कि दोनों बहनों की शादी करने के लिए खेत बिक जाने पर भाइयों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ जाएगा। अपनी खेती नहीं होने पर भाइयों को मजदूरी करना पड़ेगी।