गंडई पंडरिया . गंडई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मुंडाटोला के वार्ड क्रमांक 6 निवासी 21 वर्षीय भोज कुमार मेरावी उर्फ भोजू पिता देवसिग मेरावी ने गांव के तालाब के समीप बरगद के पेड़ में अपने शर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जींस, बनियान और चप्पल पहना हुआ था। घटना शनिवार रविवार मध्य रात्रि की बताई जा रही है। गांव के लोग नहाने के लिए जब सुबह तालाब गए थे तभी लोगों ने उसे देखा और देखकर उसके परिवार वाले को सूचना दी। मौके पर उसके परिवार वाले जाकर देखा तो चकित हो गए। मृतक की पहचान की गई तभी कोटवार एवं परिजन ने घटना की सूचना पुलिस थाना गंडई पहुंचकर 22 अक्टूबर रविवार को सुबह 10 बजे को दी गई। मौके पर गंडई पुलिस घटना स्थल पहुंचकर लाश का पंचनामा कराकर शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। मृतक तीन भाइयों में मंझला था। परिवार वाले पूर्णत: कृषि पर निर्भर है। पुलिस विभिन्न तथ्यों पर जांच एवं विवेचना कर रही है।