पुरीः ओडिशा के जगन्नाथ पुरी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दरअसल प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेडी के नेता की लाश उनके आवास में संदिग्ध परिस्थिति में मिली है। बताया जा रहा है कि बीजेडी नेता की लाश भुवनेश्वर स्थित उनके घर पर फंदे में लटकती मिली है। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कारवाई शुरू कर दी है
मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र का घर पुरी जिले के गोप प्रखंड के खडियाकुद़ गांव में है। वह भुवनेश्वर में रहकर व्यवसाय करते थे और अपने परिवार के साथ भुवनेश्वर में ही रहते थे। एक प्रतिष्ठित राजनेता होने के बावजूद बताया जा रहा है कि उनका पारिवारिक जीवन सुचारू रूप से नहीं चल रहा था। वह ज्यादातर समय नशे में रहते थे और अपनी पत्नी को प्रताड़ित करते थे, यह आरोप उनके ससुर ने लगाया है।
पिछली रात को धर्मेन्द्र देर रात को घर लौटे। इसके बाद वह अपनी बालकनी में गए और अपने गले में गमछा बांधकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह उनका शव मिलने के बाद खबर फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि धर्मेंद्र ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया, उनकी मौत से पहले क्या हुआ, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
वहीं, दूसरी ओर धर्मेंद्र साहू के पुराने वीडियो को लेकर अब कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो में उनकी मृत्यु से कुछ दिन पहले का है। इस वीडियो में धर्मेन्द्र ने आत्महत्या करने जैसा निर्णय लेने के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि राजनीतिक प्रसंग को लेकर उनके जीवन में आने वाली परेशानियों के प्रति वीडियो में इंगित किया है।
जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र ने अपने वीडियो में कहा कि मैं लंबे समय से बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती था। इस बीच मेरे गांव में सोशल मीडिया पर मेरे बारे में कई तरह की अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। मेरे खिलाफ जो अफवाह उड़ी है, उसका कोई एक भी सबूत दे देगा तो मैं राजनीति से दूर हो जाऊंगा। मैं सामाजिक कार्यक्रमों में भी नहीं आऊंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि मेरा पारिवारिक जीवन सामान्य नहीं है। किसी राजनीतिक मुद्दे के चलते मेरे परिवार में अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो रहा है। मेरे नाम पर झूठा प्रचार किया जा रहा है। धर्मेंद्र ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इसके पीछे कौन है।
धर्मेंद्र ने कहा कि एक अखबार के पत्रकार ने मेरे नाम से झूठी खबर छापकर मेरे सम्मान का ठेस पहुंचायी है। हालांकि, पत्रकार कौन है कौन सा अखबार में उसने क्या छापा है, इसकी कोई जानकारी उन्होंने नहीं दी है। लेकिन उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाने से भी नहीं हिचकिचाएंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि उन्होंने मेरे सामाजिक प्रतिष्ठा को जितना नुकसान पहुंचाया है, उससे अधिक की कीमत उन्हें चुकानी पड़ेगी।