सीएनजी के दामों में बढ़ातरी का प्रमुख कारण विदेश से नेचुरल गैस की आवक में कमी है. वहीं, भारत में अपनी खपत का 50 परसेंट ही गैस का उत्पादन हो रहा है.
सीएनजी, पीएनजी के दाम में जल्द गिरावट की संभावना नहींदिल्ली में सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है. इस बार 95 पैसे प्रति किलो रेट बढ़ाए गए हैं. नई दरें आज आज सुबह 6 बजे से लागू हो जाएंगी. अब दिल्ली में एक किलो सीएनजी 79.56 रुपये में मिलेगी. जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम है हो गई है . गुरुग्राम में एक किलो सीएनजी 87.89 रुपये में अब मिलेगी.बताया जा रहा है कि सीएनजी के दामों में बढ़ातरी का प्रमुख कारण विदेश से नेचुरल गैस की आवक में कमी है. वहीं, भारत में अपनी खपत का 50 परसेंट ही गैस का उत्पादन हो रहा है.इसी साल जनवरी में सीएनजी की कीमत 53.35 रुपये प्रति यूनिट थी, लेकिन अक्टूबर में बढ़कर 78.61 रुपये प्रति यूनिट पर पहुंच गई. इसी तरह जनवरी 2022 में पीएनजी की कीमत 35.61 रुपये प्रति यूनिट थी, लेकिन अक्टूबर में बढ़कर 53.59 रुपये प्रति यूनिट पर पहुंच गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नेचुरल गैस के दाम में लगभग चार गुना बढ़ोतरी देखी गई है.डिमांड के हिसाब से नहीं हो रही आपूर्तिदाम बढ़ने के पीछे एक वजह ये भी है कि हाल के दिनों में गैस की डिमांड बढ़ गई है. भारत में सीएनजी से चलने वाली गाड़ियां बढ़ी हैं. घरों में पीएनजी का इस्तेमाल भी बढ़ा है. जिस हिसाब से गैस की डिमांड बढ़ रही है, उसके हिसाब से आपूर्ति नहीं हो रहा है. वहीं, इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. दिल्ली में पेट्रोल की वर्तमान कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है.