नारनौल के नांगल चौधरी के वार्ड नंबर 13 में देर रात तेज़ आंधी के कारण दीवार गिरने से छत पर सो रहे पति व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवार गिरने की आवाज़ सुनकर मौके पर पहुचे परिजनों ने दोनों घायलों को नजदीकी सरकारी हॉस्पिटल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वही रात को घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसारजानकारी के अनुसार नांगल चौधरी में आंधी बरसात के कारण शाम से लाइट नहीं थी। इसी के चलते वार्ड नंबर 13 निवासी विजय और उसकी पत्नी प्रेम देवी रात को छत पर सो गए। उसने मकान के पास वाले मकान का काम चल रहा हैं। रात को आई तेज आंधी की वजह से वो दीवार पति-पत्नी पर गिर गई। दीवार गिरने से तेज धमाका हुआ और चीख पुकार मच गई।
आवाज़ सुनकर परिजन और आसपास के लोग छत पर पहुंचे, जहां दोनों पति-पत्नी दीवार के नीचे दबे हुए थे। परिजनों ने उसको बाहर निकाला और हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है।बच्चों के सर से उठा मां-बाप का सायाहादसे में दो बच्चे बच गए। दोनों नीचे सोये हुए थे। मृतकों के दो बच्चे हैं। दोनों लड़के हैं। मृतक विजय ई रिक्शा चलाकर परिवार पाल रहा था।