बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चना और सीमेंट ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई है. इस हादसे में चना लेकर जा रहे ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन दूसरी तरफ सुबह होते ही ट्रक से चना लूटने के लिए ग्रामीणों की होड़ मच गई. देखते ही देखते ट्रक से सैकड़ों बोरी चना ग्रामीणों ने लूट लिया.
चना लूटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
अब चना लूटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. ग्रामीण ट्रक से चने की बोरियां निकलते हुए दिखाई दे रहे है. इसके बाद फर्म मालिक ने थाने में चना चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया है. हादसे को लेकर जानकारी मिली है कि ट्रक ड्राइवर बलौदा बाजार जिले का है. बुधवार रात करीब नौ बजे ट्रक से पेंड्रा रोक के लिए निकला था, लेकिन रात करीब डेढ़ बजे हिररी थाना क्षेत्र के बेलमुंडी गांव के पास ट्रक का टायर फट गया.जिसके बाद ड्राइवर ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया. लेकिन उसी समय सीमेंट से लोड दूसरी ट्रक खड़े में जाकर भीड़ गई, इससे ट्रक ड्राइवर घायल हो गया और ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया.
चना चोरी के थाने में हुए शिकायत
इसके बाद फर्म मालिक ने गुरुवार दोपहर ट्रक जाकर देखा तो पता चला की ट्रक से 982 बोरी चना गायब है. इसके बाद फर्म मालिक ने चना चोरी होने की शिकायत थाने में की है. इसके बाद थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. आस पास के ग्रामीणों से चना को लेकर पूछताछ की जाएगी और चोरी चना रिकवरी करने की बात कही जा रही है.