रायपुर/ राजनांदगांव. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) अपने प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत आज डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुमका पहुंचे। यह क्षेत्र राजनांदगांव जिले के अंतर्गत आता है। यहां हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में वे लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से चर्चा करेंगे। उन्होंने मंदिर परिसर में शीतला माता कुटीर का लोकार्पण किया और कुटीर के अंदर चंदन के पौधे लगाए। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं विधायक भुनेश्वर शोभा राम बघेल ने भी चंदन का पौधा लगाया।