राजनांदगांव. 14 फरवरी दिन शुक्रवार आयोजक स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच के तत्वाधान में समता वृद्धा आश्रम रायपुर नाका में मनाया गया।मातृ-पितृ पूजन दिवस इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वृद्धा आश्रम के संचालक श्री गौतम पारख एवं अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल त्रिपाठी, डॉ सूर्यकान्त मिश्रा, समाज सेवी श्री राधेश्याम शर्मा एवं सुनिल अग्रवाल, राजेन्द्र साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के शुरुआत में स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं द्विप प्रज्जवलित कर पूजन कार्यक्रम किया गया।श्री गौतम पारख जी ने अपने उद्धबोधन मे बताया की माता -पिता को प्रणाम करने एवं उनका पूजन कर सुख पहुचाने का जो कार्य युवा जागृति मंच के आयोजको द्वारा किया जा रहा इस दैवी कार्य के लिए साधुवाद है, आप सभी माता -पिता के महत्व को सिर्फ वृद्धा आश्रम तक ही नही बल्कि पूरे जिले प्रदेश में इस कार्यक्रम को कराये, हर स्कूल कॉलेजो में भी ऐसा आयोजन आवश्यक हो गया है सभी शासकीय, अद्र्धशासकीय स्थानो पर इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए जिसके लिए हम हमेशा आयोजक समिति के साथ हैं उन्होंने बच्चों का उत्साह बड़ाते हुए कहा कि अपने जीवन में सिर्फ अच्छे कर्म करे, माँ बाप का उपकार कभी न भूले कभी उनके आंखों में आशु ना आने दे।हर घर मे थोड़ी बहुत तकरार होती रहती है।आओ आज यही से यह प्रण ले कर जाए कि कभी भी अपने माता पिता को वृद्धा आश्रम में रहने का नौबत नही आने देंगे।
खुब सेवा ,सत्कार करेंगे आप सभी सौभाग्यशाली है जो यही माता पिता का पूजन करने आये हैं जो किसी कारण अपने परिवार से दूर रह रहे है।
आधुनिकता का युग बड़ता जा रहा है सभी माता पिता भी ध्यान रखें कि आज की पीढ़ी बहुत अलग है बात-बात पर तकरार करने से बचे। समय के हिसाब से अपने आपको ढाले घर मे जो भो सदस्य गलत संगति में जा रहे है उनको सही मार्ग पर लाये अपनी संस्कृति से जोड़े ।
श्री अनिल त्रिपाठी जी ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में आकर आंखे भर आयी इन बच्चों को पूजन करते देखना भाव-विभोर करने वाला पल रहा। समिति के सदस्यों को धन्यवाद देता हूं जो इतना अच्छा कार्यक्रम कर रहे हैं और जिससे हजारों युवा पीढ़ी जुडक़र पूजन कर रहे हैं ये बहुत अच्छे विचार को जन्म देने का कार्य किया जा रहा है जिससे जुडक़र बहुत खुशी हो रही है।
श्री सूर्यकान्त मिश्रा ने कहा कि सभी बच्चे प्रतिदिन अपने माता पिता के पैर दबाये उनकी बातो का पालन करे सभी संकल्प ले कि कभी भी अपने माँ बाप को कोई कष्ट होने देंगे न ही किसी प्रकार से दु:ख देंगे जो बच्चा प्रतिदिन अपने माता पिता का पैर छू कर निकलता है उनके हर कार्य सिद्ध होता है उनको किसी प्रकार से निराश नही होना पड़ता
युवा जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष जीवन साहू जी द्वारा आभार प्रकट करते हुए बताया कि हमारी संस्था द्वारा इस वर्ष तीन स्थानो पर पूजन कार्यक्रम किया गया हम निरन्तर 16 वर्षो से मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम करते आ रहे है और हमारे भारत देश के सन्तो द्वारा जो मातृ देवो भव:, पितृ देवो भव: जैसी अमृत वचन है उसकी पालन करते हुए पश्चात संस्कृति को दूर कर भारतीय संस्कृति को जगाने का प्रयास कर हमारी युवा टीम द्वारा किया जा रहा है जिसमें हजारों युवा जुडक़र अपने माता पिता का पूजन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से युवा जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष जीवन साहू, संरक्षक संजय शर्मा, रितेश यादव, जिलाध्यक्ष आदित्य पराते, शहर अध्यक्ष एस.के. देवांगन, रोहित देवांगन, शत्रुघन साहू, शेख साहू, हरिश, टोमन, अनिल मानिकपुरी, गौरव मंत्री, भारत देवांगन, अभिषेक गिरपुंजे, आकाश सोनी, घमेन्द्र, करण, अजय कुमार, एवन लाल साहू, सिरीश मानके, राकेश साहू, प्रभा देवांगन, चांदनी साहू, भावना साहू, रोशनी ठाकुर आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्रदेश अध्यक्ष जीवन साहू द्वारा दी गई ।