अवैध शराब बिक्री हेेतु परिवहन कर रहे आरोपी थाना पुलिस के गिरफ्त में
राजनांदगांव. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के निर्देशन मे एव थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृृत्व मे थाना खैरागढ मे अवैध शराब कोचिया के विरूद्व टीम बनाकर, दिनांक 08.08.22 को लगभग 12.20 बजे ग्राम लालपुर नदी किनारे पर दबिस दिया गया जहां पर आरोपी देवकुमार पिता संतोष कुमार सतनामी निवासी लालपुर, थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव को अधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब एक थैला में रखकर परिवहन एवं बिक्री हेतु ले जा रहा था। जो अपने पास रखे 32 नग पौवा देशी प्लेन मदिरा शीलबंद प्रत्येक पोैवा मे 180 एम एल भरी हुई, कुल 5.760 लीटर कीमती 2,560 रुपये जप्त कर आरोपी देवकुमार पिता संतोष कुमार सतनामी निवासी लालपुर, थाना खैरागढ़़ जिला राजनंादगांव को हिरासत मे लेकर शराब रखने के संबंध मे वैध लायसेंस की मांग की गई जिसे आरोपी ने किसी प्रकार का वैध लायसेंस न होना लिखकर देने पर आरोपी का कृृत्य आबकारी एक्ट का पाये जाने पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 499/22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर माननीय न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना खैरागढ़ मे पदस्थ उनि0 कृृष्ण कुमार, सउनि मुरली बघेल, प्रधान आरक्षक 618 सुशील केरकेट्टा, आरक्षक 1220 अख्तर मिर्जा की अहम भूमिका रही।