राजनांदगांव जिले के वृत्त चिचोला में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से कुल 60 नग महाराष्ट्र निर्मित संत्री फिरकी मदिरा जब्त की है।
पहली कार्यवाही में ग्राम सीता गोटा से आरोपी लोक चंद चौधरी के निवास पर छापेमारी कर 40 नग पाव संत्री फिरकी मदिरा जब्त की गई। इस पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) व 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया।

दूसरी कार्यवाही ग्राम जोशीलमटी में की गई, जहां आरोपी इंदु निषाद के निवास से 20 नग पाव संत्री फिरकी मदिरा बरामद की गई। यह कार्रवाई धारा 34(1) क के तहत की गई।
इस अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक राजकुमार कुर्रे ने किया। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने का प्रयास सफल रहा है।