राजनांदगांव। मेडिकल वार्ड के अटल आवास कालोनी में अमृत मिशन योजनांतर्गत पाइप लाइन तो बिछा दी गई किन्तु मेन पाइप लाइन से नहीं जोड़ा गया जिससे रहवासियों को अमृत मिशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसको लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने निगम आयुक्त को लिखा पत्र।
श्री छाबड़ा ने लिखे पत्र में बताया कि अमृत मिशन योजनांतर्गत शहर के मेडिकल वार्ड में बने अटल आवासांे में पाइप लाइन बिछाई गई है किन्तु मेन लाइन नहीं जोड़ा गया है आज वर्तमान स्थिति तक जनता को नगर निगम के टैंकरों से पानी सप्लाई हो रहा है और यहां कनेक्शन देने के बाद भी मेन लाइन से पानी सप्लाई नहीं देने के कारण अमृत मिशन योजना का लाभ नागरिकों को नहीं मिल पा रहा है। वहीं दूसरी तरफ रोज टैकरों से पानी देने से डीजल वाहन के खर्चे का अतिरिक्त भार सरकार को पढ़ रहा है, जिसके कारण आर्थिक क्षति हो रहा है।
श्री छाबड़ा ने इस मामले को लेकर कुमारी शैलजा प्रदेश कांग्रेस छग प्रभारी, महासचिव एआईसीसी, चंदन यादव सचिव एआईसीसी नईदिल्ली एवं छग प्रभारी, मोहन मरकाम अध्यक्ष छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी, शिवडरिया नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम विभाग़, अमरजीत सिंह भगत मंत्री खाद्य, योजना और संस्कृति विभाग व प्रभारी मंत्री एवं कलेक्टर को पत्र के माध्यम से अवगत करा कराकर उचित कार्यवाही करने की बात कहीं एवं नगर निगम आयुक्त को अमृत मिशन योजना के अंतर्गत मेडिकल वार्ड में मेन लाइन से पाइप जोड़कर पानी जनता को उपलब्ध कराने एवं की गई कार्यवाही की जानकारी सूचना पत्र के माध्यम से देने की बात कहीं है।