राजनांदगांव— जिले के थाना बसंतपुर सुरगी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोखला नदी किनारे खेत में एक युवक का शव कीचड़ से सना हुआ मिला है वहीं ग्रामीणों से इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है मृतक युवक का नाम अकाश रंगारी उम्र 27 वर्ष लखोली निवासी बताया जा रहा है प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से युवक की हत्या की आशंका पुलिस द्वारा जताई जा रही है युवक का शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।