राजनांदगांव | शिक्षा और संस्कार में अग्रणी शिक्षण संस्था गायत्री विद्या मंदिर में सोमवार 07-04-2025 से 23-04-2025 तक समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य प्रतिभा को तराशना है। समर कैम्प निःशुल्क है, जिसमें अन्य स्कूलों के बच्चे भी सम्मिलित हो सकते है। शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा विभिन्न विधाओं को सिखाया जायेगा। पहली से आठवी कक्षा के बच्चों के लिए योग, वैदिक मंत्र, आर्ट एण्ड क्राप्ट, डांस रख गया है। कक्षा 9वी से 12वी कक्षा के बच्चो के लिए स्पोकन इग्लिश की कक्षाएँ लगाये जायेंगे। जिसका समय सुबह 8 से 10 बजे रहेगा।
शाला के प्राचार्य सीमा श्रीवास्तव ने बच्चों से बड़ी संख्या में पँहुच कर समर कैम्प का लाभ उठाने की अपील की है।