राजनांदगांव। जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। स्पोर्ट्स अधिकारी श्री अखिलेश मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा मेजर ध्यानचंद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विद्यार्थियों के बीच विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शाला की प्राचार्य द्वारा सभी को खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मेजर ध्यानचंद के जीवन प्रसंग को बताकर उनसे पे्ररणा लेकर आगे बढ़ने हेतु पे्ररित किया।
इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष श्री नंदकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, सचिव श्री हरीश गांधी, शाला की प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर, सुश्री सीमा डोल्हे, उपप्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर, श्रीमती वंदना डुंभरे एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।