राजनांदगांव। सुरगी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुम्हा लोरी ,बेलटिकरी ,आरला ,बुची भरदा में जिलाधीश श्री डोमन सिंह के आदेशानुसार एवं बीएमओ खोब्रागढे़ सर के निर्देश के अनुसार गांव में डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न शासकीय कार्यालयों जैसे स्कूल ,पंचायत भवन, स्वास्थ्य केन्द्र में कूलर तथा अन्य गड्ढों में पानी का जमाव ना हो। जहां पर पानी का जमाव हो रहा है ऐसे गड्ढों को तुरंत मुरूम या मिट्टी से पाटकर यह अभियान तिथिवार उक्त ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ को कुष्ट और मलेरिया से मुक्त करने के लिए यह कार्यक्रम 15 जून से 10 जुलाई तक आठवें चरण का मलेरिया मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। गांव इस भयावह बीमारी से मुक्त हो तथा जनमानस को स्वच्छ और साफ वातावरण मिल सके इसके लिए यह कार्यक्रम जोरों -शोरों से चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र बेलटिकरी की टीम के द्वारा मितानिनों से सहायता लेकर घर-घर जाकर यह सर्वे कार्य किया जा रहा है। भीषण गर्मी में भी टीम के द्वारा कलेक्टर सर के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए पूर्णतःजोर-शोर तथा तन्मयता के साथ इस कार्यक्रम को किया जा रहा है। इसके अलावा उक्त ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र ज्योति कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है ।इस कार्यक्रम में नेत्र रोग से पीड़ित व्यक्ति की पहचान कर उनके बचाव के उपाय को बताया जा रहा है ,साथ ही साथ प्रचार प्रसार कर लोगों को सही मार्गदर्शन देकर उनका शासकीय नेत्र स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को सही समय पर इलाज कराया जा रहा है। मलेरिया व कुष्ठ से पीड़ित व्यक्ति की किट के द्वारा पहचान कर उनको सही मार्गदर्शन देकर उनका उपचार भी किया जा रहा है। इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों के जनमानस खुशी -खुशी से बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं तथा बेलटिकरी की टीम का पूर्णता समर्थन करते हुए जांच और उपचार भी करा रहे हैं। इस कार्य में मितानिन बहने शाम 7:00 बजे सीटी बजा कर जागरूकता फैलाने का भी कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री मेघनाथ भूआर्य ,श्री हेमंत ठाकुर समस्त मितानिन बहनें, सी एच ओ लक्ष्मी देशमुख ,एएनएम सरिता निषाद उक्त गांवों के सरपंच एवं पंच महोदय और समस्त ग्रामवासी का भरपूर और सहयोग प्राप्त हो रहा है। उक्त कार्यक्रम की समस्त जानकारी आर एच ओ संजय कुमार सोनी के द्वारा दी गई।