साहू समाज के विकास, सुख शांति, धन- संपत्ति ,वैभव, समृद्धि प्रदान करने की कामना माँ लक्ष्मी, माँ कर्मा से की गई
राजनांदगांव ज़िला साहू संघ ने दीपावली पर्व लक्ष्मी पूजन कर मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त माता कर्मा के प्रति मूर्ति पर चुनरी चढ़ाकर विधिवत पूजा अर्चना आरती कर किया गया। सामाजिक बंधुओं ने पटाखे फोड़ कर प्रसाद ,खिचडी एवं मिठाई वितरण किया गया।
दीपावली के पावन पर्व पर साहू सदन राजनांदगांव एवं तहसील साहू संघ में भक्त माता कर्मा का पूजन अर्चना किया गया एवं माँ लक्ष्मी का भी पूजा अर्चना कर साहू समाज के विकास एवं सुख शांति, धन -संपत्ति, वैभव ,समृद्धि प्रदान करने की माँ लक्ष्मी से कामना करते हुए जिले के सभी सामाजिक जनों को इस पावन पर्व की जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किया।इस अवसर पर महामंत्री नीलमणी साहू,नगर साहू संघ अध्यक्ष कुलेश्वर साहू,नरेन्द्र साहू, माधव साहू, मनोज साहू, डॉ महेश साहू,चंदशेखर साहू,परदेशी साहू,महेश्वर साहू,कामता प्रसाद साहू, घासी राम साहू,तुलदास साहू, गोपाल साहू , रमाकांत साहू रूपेंद्र साहू ,तुषार साहू,खेमू दास साहू,गिरीश साहू,देवेन्द साहू, रेखा लाल, श्रीमती गीता साहू,अंजू साहू ,शलेन्द्री साहू,तीजेश्वरी साहू,केशरी साहू,खिलेश्वरी साहू,आदि उपस्थित रहे।