घोरतालाव क्षेत्र में 350 किलो महुआ लाहन नष्ट, अवैध शराब के खिलाफ सख्त कदम
राजनांदगांव। आबकारी विभाग की टीम ने उपनिरीक्षक राजकुमार कुर्रे के नेतृत्व में चिचोला आबकारी वृत्त, जिला राजनांदगांव में बड़ी कार्रवाई की। डोंगरीपारा और घोरतालाव के बीच जंगल में अवैध महुआ शराब के भंडारण और निर्माण की जानकारी पर कार्रवाई करते हुए 300 बल्क लीटर महुआ शराब लावारिस हालत में जब्त की गई।
इसके अलावा मौके पर ही 350 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत की गई।
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए इस क्षेत्र में लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।