राजनांदगांव. शहर के डॉ बल्देव प्रसाद मिश्र वार्ड क्रमांक 15 में नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है। इसकेे चलते वार्ड का माहौल बिगड़ रहा है।
पार्षद विनय झा ने कोतवाली टीआई को पत्र सौंपकर नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। पार्षद ने बताया कि रात को न्यू बस स्टैंड मोती तालाब, मोती तालाब दरगाह, तहसील से बल्देव बाग जाने वाले रास्ते में, बल्देव बाग रेलवे ट्रैक, बीएनसी मिल बंगला, बीएनसी मिल अखाड़ा के पास और जाली खाता मैदान, न्यू सिविल लाइन में नशीले पदार्थ का सेवन करने वालों की जमघट लगी रहती है। कोतवाली टीआई ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।