राजनांदगांव | सोमनी इलाके के मनगटा में पत्थर खदान में महिला की लाश मिली है । मिली जानकारी के अनुसार पति के साथ 13 मई को महिला मंदिर जाने निकली थी । महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अंजोरा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस पति को ही संदेही मानकर हिरासत में पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार उतई इलाके के परसाही में रहने वाली नंदिनी देशमुख (25) अपने पति डालेश्वर देशमुख (29) के साथ मनगटा इलाके के मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। डालेश्वर के मुताबिक तभी रास्ते में उनके बाइक की पेट्रोल खत्म हो गया। वह पेट्रोल लेकर लौटे तब तक उनकी पत्नी मौके से लापता हो चुकी थी। इसके बाद उसने अंजोरा थाने पहुंचकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं कल 15 मई की शाम करीब 5.30 महिला का शव मनगटा खदान में देखा गया। पतासाजी में शव नंदिनी देशमुख के होने की पुष्टि हुई। शव खदान के गहरे हिस्से में था ।
नंदिनी का शव मिलते ही पुलिस ने उसके डालेश्वर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद डालेश्वर खैरागढ़ चला गया था। जहां से उसे बुलाकर हिरासत में लिया गया। इधर सोमनी पुलिस की टीम नंदिनी के पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालाकि आशंका है कि नंदिनी को खदान में धकेलकर उसकी हत्या की गई है।
नंदिनी और डामेश्वर के परिजनों ने बताया कि दोनों के बच्चे नहीं थे। बच्चे की आस में दोनों मन्नत के लिए मंदिर जाने की निकले थे। इसके बाद जिस ढंग से नंदिनी की लाश खदान में मिली, उससे शक की सुई डामेश्वर पर ही रुकी हुई है। पुलिस इस मामले का जल्द ही खुलासा कर सकती है।