अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री रहे हैं, फिलहाल रमन सिंह के विधायक प्रतिनिधि रहे
राजनांदगांव . मध्य प्रदेश के जमाने में मंत्री रहे लीला राम भोजवानी का का बुधवार को निधन हो गया। रायपुर स्थित अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वर्तमान में भोजवानी डॉक्टर रमन सिंह के विधायक प्रतिनिधि थे, वह भाजपा के वरिष्ठ नेता ,वरिष्ठ समाजसेवी, अविभाजित मध्यप्रदेश में पूर्व मंत्री श्री लीलाराम भोजवानी ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र,राज्य और सामाजिक सेवा को समर्पित कर दुनिया को अलविदा कह दिया है युवा पीढ़ी उनके कार्यों से सदैव प्रेरणा लेती रहेगी।
जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 17 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे निवास स्थान से होते हुए मानव मंदिर चौक से गंज चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए भाजपा कार्यालय में 4 बजे श्रद्धांजलि अर्पित कर 4:30 लखोली मुक्तिधाम में पंच तत्वों में विलीन किया जाएगा।