राजनांदगांव। बांकल स्थित पशुओं के दाना बनाने वाली फैक्ट्री में आधी रात हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई दाना प्रोसेसिंग यूनिट में मशीन को चलाते समय मजदूर अचानक प्लांट में गिर गया। जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक एबीस फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर जागेश्वर यादव 24 वर्ष रात्रिकालीन शिफ्ट में काम कर रहा था। सुबह 4.30 बजे के आसपास अचानक सहकर्मियों को जागेश्वर नजर नहीं आया। खोजबीन के दौरान डॉग और मछली दाना प्रोसेसिंग मशीन के समीप उसका एक चप्पल नजर आया। खोजबीन करने पर प्रोसेसिंग मशीन से निकलने वाली दाना में मजदुर का शरीर नजर आया। सहकर्मी ने घटना की जानकारी कंपनी के उच्च अधिकारियों को दी। इस संबंध में लालबाग थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार मजदूर की मौत काम करने के दौरान हुई। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक मुढिया मोहारा पुलिस चौकी के रेंगाकठेरा का रहने वाला है। इस हादसे की जांच अलग – अलग स्तर पर की जा रही है।