० कांग्रेस ने खाद्य पदार्थ व रसोई गैस सिलेंण्डर रखकर मोदी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
राजनांदगांव। शनिवार को दाल, चांवल, दूध-दही, तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थो को सामने रख कर उन पर जीएसटी लगाने का कांग्रेस ने जमकर विरोध किया। बढ़ती महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक मुख्यालय में रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल एवं दाल-चांवल, कापी-पुस्तक, दूध-दही सहित जीएसटी के घेरे में आए अन्य खाद्य पदार्थो को सामने रखकर केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ता दैनिक दिनचर्या व जीवन से जुडे खाद्य सामग्री से जीएसटी को हटाने तथा पेट्रोलियम पदार्थ व रसोई गैस का मूल्य कम करने की मांग कर रहे थे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आहवान पर बस स्टैंड स्थित अस्पताल तिराहा के समीप कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी की अगुवाई में आयोजित जन चैपाल कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार को बढ़ती महंगाई के लिए जिममेदार ठहरा रहे थे। जन चौपाल में विधायक व कांग्रेस नेताओ ने भूपेश सरकार की उपलब्धि व योजनाएं गिनाई। बढ़ती महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल जन चौपाल एवं परिचर्चा कार्यक्रम के दौरान विधायक छन्नी चंदू साहू व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार व भाजपा पर कडे प्रहार किए।
बाक्स…
विधायक ने कहा भाजपा आती है, मंहगाई साथ लाती है
प्रदर्शन के दौरान विधायक छन्नी साहू ने कहा कि जब जब देश में भाजपा आती है तब तब कमर तोड़ महंगाई लाती है। विधायक ने मोदी व भाजपा को घेरते हुए आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार केवल और केवल पूंजीपतियों व व्यापारियों की सरकार है। विधायक ने आरोप लगाया की भाजपा केवल उद्योगपतियों पर ही मेहरबान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा के नेताओं ने वर्ष 2014 में सरकार में आने से पहले अच्छे दिन लाने, सौ दिन में महंगाई कम करनेए काला धन वापस लाने, जन-धन खाते में पंद्रह पंद्रह लाख देने, किसानों की आय दोगुनी करने तथा हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को जो रोजगार देने का वायदा किया था वे आज तक पुरे नहीं हुए।
बाक्स…
ये लोग प्रमुखता से रहे मौजूद
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से देवनारयण नेताम, बेनी साहू, राजू नशीने, जसवंत साहू, रामेन्द्र गोआर्य, ओंकार बारसागढे, जगन साहू, रामकिषन खंडेलवाल, पन्ना मेश्राम, राजकुमार धु्रव, डेरहा मेश्राम, श्यामसुंदर लाटा, बंसत मंडांवी, दिलीप जुरेशिया, पार्षद शंकर निषाद, मुकेश सिन्हा, मनीष बंसोड, उदय प्रकाश यादव, पन्ना कुंजाम, नरसिंह किरगे, बिहारी रावटे, गोलू खान, छगन बंजारे, अनिल महोबिया, विनोद डेहरिया, पिंटू तिवारी, रामू यादव, रामचरण सारथी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।