राजनांदगांव,1 जून। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल एवम पार्षदों द्वारा आज अध्यक्ष तरुण लहरबानी के नेतृत्व में बसंतपुर थाना प्रभारी को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई कि मोहरा एनीकट में 5 गेट खोलने वाले दोषियों पर तत्काल कार्यवाही की जाए।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विगत 31मई को रेत माफियाओं द्वारा रेत खनन की दृष्टि से मोहरा एनीकट में लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहा दिया गया, जिस संबंध में शहर भाजपा दक्षिण मंडल ने संज्ञान लेते हुए तुरंत ही बसंतपुर थाने में पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और मांग की की लाखों लीटर पानी बहने से जनता को नुकसान हुआ है इसलिए तत्काल ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो ।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से तरूण लहरवानी, किशुन यदु,शिव वर्मा,हकीम खान,पारूल जैन,विजय राय,मिथलेश्वरी वैष्णव, मणिभास्कर गुप्ता, शरद सिन्हा,प्रखर श्रीवास्तव,सुमित अजमानी,पवन निर्मलकर,राजेश बिसने,अरूण साहू,दुर्गेश यादव,जीवन निक्कू,अरूण दामले, चतुर्वेदी, जैनम वेद,पारस वर्मा,कमलेश बंधे, उपस्थित थे।