अभाविप के अधिवेशन का हुआ प्रदर्शनी उद्घाटन
राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ का 57वा प्रदेश अधिवेशन राजनांदगांव में 3 से 5 जनवरी 2025 में आयोजित हो रहा है। 2 जनवरी के शाम को अधिवेशन की त्रिवेणी प्रदर्शनी उद्घाटन का किया गया।


प्रदर्शनी उद्घाटन के मुख्य अतिथि विभाग संघचालक श्री राजेश ताम्रकार ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का परिचय करने के लिए प्रदर्शनी एक अच्छा माध्यम है, जिसको एबीवीपी ने बहुत अच्छे तरीके से दिखाया है.

विशिष्ठ अतिथि उद्योगपति श्री विनोद बोहरा ने कहा कि कई देशों के परिवार से एक बच्चा सेना में होता है और आज मैं इस कार्यक्रम को देख कर कह सकता हूं कि भारत में हर परिवार से एक बच्चा संघ की तरह किसी भी एक संगठन में होना चाहिए।
अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मणिशंकर मिश्रा ने कहा कि छात्र हित की बात आती है तो एबीवीपी जैसा छात्र संगठन तत्पर खड़ा रहता है इसका चित्र हम प्रस्तुति में देख सकते हैं। ये परंपरा छत्तीसगढ़ की संस्कृति को भी दिखाती है और किस तरह राष्ट्र का पुनरुद्धार एबीवीपी कर रहा है हम इस प्रदर्शनी के माध्यम से देख सकते हैं।
इस दौरान अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर अमित बघेल, प्रदेश मंत्री श्री यज्ञदत्त वर्मा, प्रदेश के विभिन्न जिले से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे।