राजनांदगांव। नगर निगम में अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 38 की तीन बार की पार्षद मणीभास्कर गुप्ता की दावेदारी चर्चा में है। वे महिला वर्ग से हैं और सामान्य वर्ग से आती हैं, जो उनकी उम्मीदवारी को मजबूत बनाता है। संगठन में उनकी पकड़ मजबूत है और वरिष्ठ नेताओं का समर्थन प्राप्त है। वे पूर्व में निगम की कनिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं, जिससे उनका प्रशासनिक अनुभव इस पद के लिए उन्हें उपयुक्त उम्मीदवार बनाता है।*महिला नेतृत्व को मिल सकता है बढ़ावा*दिल्ली में एक महिला को दो बार की हार के बाद मुख्यमंत्री बनाए जाने का उदाहरण दिया जा रहा है, जिससे राजनांदगांव में भी महिला नेतृत्व को समर्थन मिलने की संभावना बढ़ रही है। भाजपा की हालिया नगर निगम चुनाव में बड़ी जीत के बाद अध्यक्ष पद पर भी एक मजबूत उम्मीदवार की तलाश की जा रही है।
मणीभास्कर गुप्ता संगठन में जिला और प्रदेश स्तर पर भी पदों पर रह चुकी हैं, जिससे उनका राजनीतिक अनुभव गहरा है। वर्तमान में वे कमला कॉलेज की अध्यक्ष भी हैं और अपने दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं।
ज्ञात रहे कि राजनांदगांव में महापौर के आरक्षण में सामान्य वर्ग का प्रत्याशी होना था, लेकिन भाजपा ने पिछड़ा वर्ग से महापौर का टिकट मधुसूदन यादव को दिया और वे जीतकर भी आए हैं। इसी कारण अब लोगों का यह मत है कि अध्यक्ष पद हेतु सामान्य वर्ग की महिला को अवसर दिया जाना चाहिए, जिससे मणीभास्कर गुप्ता की प्रबल दावेदारी बनती है।