प्रतीकात्मक फोटो
राजनांदगांव. मनगटा घूमने गए 16 वर्षीय युवक की नहाने के दौरान खदान में डूबने से मौत हो गई है घटना शुक्रवार दोपहर की है मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर गाेेताखारों की मदद से शव को बाहर निकाला. पंचनामा पश्चात् शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पता चला है कि तीर चार मोटर सायकलों में भिलाई से सवार होकर मनगटा क्षेत्र में घूमने के लिए गए थे. इसके बाद वह नहाने के लिए तालाब में उतरे. इसी दौरान एक युवक तालाब में खदान वाले गहरे पानी में चला गया. तैरना नहीं आने के कारण वह डूब गया और उसकी मौत हो गई. मृतक युवक का नाम अब्दुल रेहान पिता अब्दुल करीम उम्र लगभग 16 वर्ष निवासी सेक्टर-06 भिलाई बताया गया है.
सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं
मनगटा वन चेतना केंद्र राजनांदगांव जिले के साथ दुर्ग-भिलाई के युवाओं के लिए बड़ा पिकनिक स्पाट बन गया है। यहां हर रोज युवाओं की भीड़ जुटती ही है। मनगटा के खदान में पहले भी डूबने से चार से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। खदान के आसपास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने के कारण घटनाएं होती है। इसके बाद भी जिला प्रशासन द्वारा किसी तरह की सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की जा रही है।