राजनांदगांव 12 दिसम्बर। घुमंतु मवेशियों की धर पकड के तहत नगर निगम का मवेशी धर-पकड़ अभियान में नगर निगम की टीम शहर के प्रमुख चौक चौराहो में घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। मवेशी धर पकड के तहत आज शहर के प्रमुख मार्गो से 12 घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड की गयी। उल्लेखनीय है कि कई पशु मालिकों द्वारा अपने मवेशियों को खुला छोड देते है, जिससे मवेशी चौक चौराहों में घुमते एवं बैठे रहते है, जिससे यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जो आमजनों के साथ ही पशुओ के लिये भी खतरनाक है। शासन द्वारा भी घुमन्तु पशुओं को पकड़ने एवं पशु मालिकों को अपना मवेशी घर मंे बांध कर रखने समझाईस देने के निर्देश दिये गये है। निर्देश के अनुक्रम में निगम द्वारा धर-पकड़ अभियान चलाकर मवेशी पकड़ने के साथ साथ मवेशी मालिकों को मवेशी घर में बाधकर रखने समझाईस दे रहे है।

नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता द्वारा घुमन्तु मवेशियांे को पकड़ने गठित टीम चौक चौराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। इसी कडी में आज प्रमुख मार्गो में पुलिस लाईन 18एकड, आम्बेडकर चौक, नया बस स्टैण्ड चौक, गुरूद्वारा चौक एवं महावीर चौक से घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड के तहत 12 घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ा गया। मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में रखा जाता है एवं उन्हंे छोडने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जाता है।
आयुक्त श्री गुप्ता ने दुर्घटना से बचने मवेशी मालिक अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखने तथा चौक-चौराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला न छो़डने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चौक-चौराहों व सड़कों पर खुला घुमते पाये जाने पर पशुओं को नगर निगम के अमला द्वारा पकड़कर कांजी हाऊस में बंद कर नियमानुसार शुल्क व जुर्माना भुगतान करने के उपरांत ही मुक्त कर संबंधित पशु पालकों को सौपा जायेगा।

शहर में चला स्वच्छता अभियान

महापौर सहित पार्षदों नामांकित पार्षदों, जन प्रतिनिधियों ने श्रम दान कर शहर में किये साफ सफाई

राजनांदगांव 12 दिसम्बर। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शासन निर्देशानुसार 12 दिसम्बर से 16 दिसम्बर 2023 तक जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान चलाने की कडी में आज प्रातः शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु सहित पार्षदों, नामांकित पार्षदों एवं जन प्रतिनिधियों ने गौरव स्थल में स्वच्छता अभियान से जुडकर साफ सफाई किये। वही नवागांव, शंकरपुर, कौरिनभाठा एवं हाट बाजार में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान प्रातः 8 बजे से गौरव स्थल से प्रारंभ हुआ जिसमें महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री संतोष पिल्ले,सतीश मसीह, गणेश पवार, पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, श्रीमती मधु बैद, सुश्री मणीभास्कर गुप्ता, विजय राय, अरूण देवांगन, पूर्व पार्षद श्रीमती रेखा मेश्राम, पूर्व नामांकित पार्षद श्रीमती सरिता उईके, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव के अलावा जन प्रतिनिधियों, नागरिकों एवं अधिकारियोें व कर्मचारियों ने श्रम दान कर गौरव स्थल में साफ सफाई कर, कटिली झाड़िया काटकर, झिल्ली पन्नी व कचरा उठाया गया। इसी प्रकार श्रमिक बाहुल्य वार्ड नवागांव, शंकरपुर, कौरिनभाठा, हाट बाजार में भी जन सहभागिता से स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई किया गया।
स्वच्छता अभियान के संबंध में महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि आज से 16 दिसम्बर तक जन सहभागिता से शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जाना है, जिसका शुभारंभ आज जनप्रतिनिधियों के साथ गौरव स्थल से किया जा रहा है, इसके अलावा ग्रामीण वार्डो तथा हाट बाजार में भी आज स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत शहर में सडको, गलियों, सार्वजनिक स्थानों, मुक्तिधाम, उद्यान, तालाब स्कूल, मैदान, बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, तालाब के किनारे जन सहभागिता से स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। अभियान का प्रमुख उद्देश्य नागरियों को स्वच्छता से जोडना तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है, उन्होनंे कहा कि नगर निगम के अलावा हम सब की भी जिम्मेदारी है कि हम अपने घर के आस पास, गली मोहल्ले एवं शहर को साफ रखे और लोगों को भी स्वच्छता अभियान से जोडे, तभी हमारा शहर स्वच्छ, साफ एवं सुंदर होगा। शहर के विभिन्न स्थानों में आयोजित स्वच्छता अभियान में जन भागीदारी से साफ सफाई किया गया।