राजनांदगाँव। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे के प्रचार अभियान को गति प्रदान करने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की लोकसभा प्रभारी आभा तिवारी इन दिनों क्षेत्र में महिला वंदन सम्मान समारोह में पहुचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए गए कल्याणकारी योजनाओं से मातृशक्ति को अवगत कराते हुए उन्हे श्रीफल भेंट कर सम्मानित करने का कार्य कर रही हैं, इसी परिपेक्ष में गत दिवस खैरागढ़ शहर मण्डल के अंतर्गत ग्राम सहसपुर एवं मदराकुही के बूथ क्रमांक 268, 270 में महिला सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।

भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुश्री तिवारी ने इस दौरान कहा कि भाजपा शासनकाल में महिलाये सुरक्षित एवं सम्मानित हुई हैं, अनेक योजनाओ के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं को लाभान्वित किया हैं। इन लाभान्वित लाभार्थियों के सम्मान के लिए भाजपा गाँव-गाँव में ऐसे सम्मान समारोह आयोजित कर रहें हैं जिसमें महिलाओं की अपार भीड़ उमड़ रही हैं। ऐसे सम्मेलन में महिला मोर्चा द्वारा लाभार्थी महिलाओं को भाजपा का दुपट्टा एवं टोपी पहनकर सम्मानित किया गया। जिससे यह निश्चित हो गया हैं कि इस संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे भारी मतों से विजयी हो रहे हैं। अब हमे उनके जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने हेतु घर-घर संपर्क करके शतप्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करना हैं इसके लिए महिला समूह एवं लाभार्थी बहने अपने-अपने ग्रामों में जनसम्पर्क करें इस दौरान प्रमुख रूप से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जिला महामंत्री प्रीति यादव, जिला उपाध्यक्ष कीर्ति वर्मा, मण्डल अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर के साथ ही अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।