राजनांदगांव. कोरोना संक्रमण के चलते महाविद्यालयों की परीक्षाएं भी इस वर्ष घरों के माध्यम से ही संपन्न कराई गई है. स्नातक तथा स्नात्कोत्तर की परीक्षाएं संपन्न कराने के बाद उत्तर पुस्तिका जमा कराने का कार्य तेज कर दिया गया है. महाविद्यालयों में विद्यार्थी पहुंचकर उत्तर पुस्तिका जमा तो करा रहे हैं लेकिन महाविद्यालयों में सोशल डिस्टेंस तक का पालन नहीं किया जा रहा है. ऐसे में संक्रमण बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण के चलते दुर्ग विश्व विद्यालय के साथ-साथ आॅटोनामस की परीक्षाएं भी घरों के माध्यम से ही संपन्न कराई जा रही है. स्नातक तथा स्नातकोत्तर के जो प्रश्न पत्र पूर्व में अपलोड किए गए थे, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं को जमा कराने का कार्य तेज कर दिया गया है. विद्यार्थी भी महाविद्यालय पहुंचकर उत्तर पुस्तिका जमा करा रहे हैं.