राजनांदगांव। 14 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए विश्व हिन्दू परिषद बंजरग दल, जीवनदान सेवा संस्था, एक पहल-एक कोशिश ने मिलकर अमृत महोत्सव में अमृत स्वरूप नगरवासियों को पौधे का निःशुल्क वितरण किया और स्वतंत्रता के इस पर्व में एक पौधा आजादी के नाम लगाने का संदेश दिया। पौधों का वितरण महावीर चौक में किया गया, यहां सेल्फी जोन बना कर लोगों को भविष्य में अपने आने वाली पीढ़ी के लिए अमृत स्वरूप वातावरण देने की अपील की, जिससे हमारा देश भारत ऑक्सीजन एवं हरियाली संपन्न हो।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सेवा प्रमुख, जीवन दान अध्यक्ष महेंद्र जंघेल ने बताया कि हमारी धरा पर लगातार वनों पेड़ों की कटाई से आज ऑक्सीजन एवं जल संकट बढ़ गया है। इस प्रकार प्रकृति के क्षरण से आने वाली युवा पीढ़ी को जीवन जीने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। देश की आजादी के मौके पर हर भारतवासी अपने आसपास पौधे रोपे, जिससे भविष्य में हमारा देश प्रकृति संपन्न हो।
उक्त स्थान पर विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल से अनुप श्रीवास, त्रिगुण सदानी, एक पहल एक कोशिश टीम से सूरज गुप्ता, विनय साहू, श्रेयश, तुषार साहू, शिवाशीष अग्रहरि, विकास साहू, आशीष वास्कले, आयुष यादव, अनन्या साओ तथा जीवनदान सेवा संस्था से महेंद्र लाल जंघेल, हरीश भानुशाली, अभय जंघेल, हेमंत भानुशाली, अश्वनी देवांगन, भारत भूषण वैष्णव, कमल साहू, शिवम तिवारी सहित प्रमोद रवि, आलोक, विजय वर्मा, सतीश तिवारी, शरद नायडू, राकेश साहू, हेमंत मिथिया, संजू, अभिषेक मारकंडे आदि उपस्थित रहे तथा जन जागरूकता की।